जिला गन्ना अधिकारी ने खंभारखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण

Digital India
0


जिला रिपोर्टर: अनिल कुमार, निघासन, लखीमपुर खीरी

खंभारखेड़ा (लखीमपुर खीरी)। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने खंभारखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे गन्ना सर्वे कार्य एवं प्रजातिवार दर्ज रकबे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सर्वेक्षण के समय अपने खेत पर उपस्थित रहकर पेड़ी, पौधा एवं गन्ने की प्रजाति का सही-सही विवरण दर्ज कराने की अपील की निरीक्षण के दौरान उनके साथ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी तथा चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेंद्र ढाका मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राम रामापुर, रंगीलानगर, रसौरा एवं पनगी खुर्द सहित कई गांवों का भ्रमण कर गन्ने की फसल का निरीक्षण किया, जिसमें फसल स्वस्थ एवं निरोग पाई गई जिला गन्ना अधिकारी ने ग्राम रंगीलानगर एवं रामापुर में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों को बताया कि वे सर्वेक्षण के समय अपने खेत पर उपस्थित रहकर सही जानकारी दर्ज कराएं, ताकि गन्ना आपूर्ति के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष "जैसी पर्ची, वैसा ही गन्ना" आपूर्ति किया जाएगा उन्होंने गन्ना पेड़ी एवं शरदकालीन पौधों के सत्यापन के साथ साथ कोलख-14201, कोलख-16202, को.-0118 एवं को.शा.-18231 प्रजातियों के प्रदर्शन प्लाटों का भी निरीक्षण किया चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने किसानों से प्रदेश में स्वीकृत एवं अनुशंसित गन्ना प्रजातियों की ही बुवाई करने तथा खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति संबंधी समस्याओं से बचा जा सकेगा उन्होंने किसानों को सलाह दी कि पेड़ी एवं पौधा गन्ने में रासायनिक उर्वरकों की संपूर्ण मात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह तक अवश्य प्रयोग कर लें तथा इसके बाद किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद का प्रयोग न करें इस अवसर पर सचिव गन्ना समिति अरनीखाना राकेश वर्मा, सचिव गन्ना समिति लखीमपुर डॉ. राजीव कुमार सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक मीजान अली, क्षेत्रीय अधिकारी आनंद शुक्ला, सुपरवाइजर पंकज मिश्रा तथा किसान शिवमोहन, श्रीकृष्ण मौर्य और जयप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

Made with Love by

Digital India News
Connecting India To New World Of Digital Energy
To Top