आगामी बाढ़ की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, नायब तहसीलदार ने किया स्थलीय निरीक्षण

Digital India
0


रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

निघासन, लखीमपुर खीरी। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील निघासन प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में नव-नियुक्त नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार एवं लेखपाल संजय वर्मा ने ग्राम खैरटिया (नया गांव) का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव एवं राहत संबंधी तैयारियों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने बाढ़ के समय राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रेस्क्यू कार्यों के लिए नाव एवं नाविकों की उपलब्धता, बाढ़ चौकी की व्यवस्थाओं, तथा गांव की आशा कार्यकर्ता से मुलाकात कर आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल किट की उपलब्धता की जानकारी ली उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाढ़ की स्थिति में उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के लिए भोजन, पेयजल एवं राशन जैसी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने अधिकारियों एवं ग्रामीणों से संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रगट सिंह, कमल सिंह, छिन्दो कौर, बूटा सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन को क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत कराया तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

Made with Love by

Digital India News
Connecting India To New World Of Digital Energy
To Top