मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त: नई परंपरा, डीजे और पाउडर पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Digital India
0


 रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शारदा नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ख्याति गर्ग ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई बैठक में एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। सभी ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों और वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही निकाले जाएंगे। किसी भी जुलूस या आयोजन में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही रंग या पाउडर के प्रयोग पर भी रोक रहेगी उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरे जिले में मुहर्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने, माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी एसएसपी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी त्योहार की सबसे बड़ी सफलता यही है कि वह बिना किसी विवाद और पुलिस कार्रवाई के शांतिपूर्वक संपन्न हो बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, उपजिलाधिकारी सदर अश्वनी कुमार सिंह, थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के धर्मगुरु, ताजियादार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

Made with Love by

Digital India News
Connecting India To New World Of Digital Energy
To Top